Advertisement

ड्राइविंग की मिली आजादी लेकिन सऊदी में अब भी ये काम नहीं कर सकती महिलाएं

सऊदी के इतिहास में 24 जून 2018 को महत्वपूर्ण दिन के तौर पर याद किया जाता रहेगा। महिलाओं की ड्राइविंग पर बैन...
ड्राइविंग की मिली आजादी लेकिन सऊदी में अब भी ये काम नहीं कर सकती महिलाएं

सऊदी के इतिहास में 24 जून 2018 को महत्वपूर्ण दिन के तौर पर याद किया जाता रहेगा। महिलाओं की ड्राइविंग पर बैन वाले एकमात्र देश सऊदी अरब में आज से उन्हें गाड़ी चलाने की आजादी मिली है।

सऊदी अरब दुनिया का एकलौता देश था जहां महिलाएं ड्राइव नहीं कर सकती थीं। लेकिन इस नए कदम के साथ सऊदी अरब महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का आखिरी देश बन गया है।

सऊदी अरब ने सितंबर 2017 में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की थी। यह निर्णय क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 कार्यक्रम का हिस्सा है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को तेल से अलग कर सऊदी समाज को खोला जा सके। लेकिन यहां अभी भी कुछ काम ऐसे हैं जिसकी आजादी महिलाओं को नहीं है।

- यहां की महिलाएं अपने मनमाफिक कपड़ों को नहीं पहन सकती। यहां महिलाओं के लिए इस्लामिक कानून के अनुसार ड्रेस कोड तय किया गया है। ज्यादातर सऊदी की महिलाएं हिजाब या पर्दा करके घर के बाहर निकलती हैं।

- यहां महिलाओं को बैंक अकाउंट खोलने, घूमने, पासपोर्ट बनवाने, शादी या तलाक के लिए और किसी भी प्रकार के कॉन्ट्रैक्ट में दस्तखत करने के लिए उनके घर के पुरुष की अनुमति आवश्यक है।

-सऊदी में महिलाएं उन दूसरे पुरुषों जो उनके रिश्तेदार नहीं हैं से एक निश्चित समय तक ही बात कर सकती हैं। ज्यादातार सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार हैं।

- सऊदी की महिलाएं सार्वजनिक स्विमिंग पूल्स में नहीं जा सकती हैं। सिर्फ यही नहीं उन्हें केवल महिलाओं के लिए बने जिम और स्पा जाने की अनुमति है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad