Advertisement

चार साल पहले था जिस लड़की का बॉयफ्रेंड, अब बन गया उसी का पापा

कहा जाता है कि इस दुनियां में बेटी की सबसे अच्छी सहेली उसकी मां होती है, लेकिन मैरिसा नाम की एक लड़की के...
चार साल पहले था जिस लड़की का बॉयफ्रेंड, अब बन गया उसी का पापा

कहा जाता है कि इस दुनियां में बेटी की सबसे अच्छी सहेली उसकी मां होती है, लेकिन मैरिसा नाम की एक लड़की के साथ उसकी मां ने उसे इतना बड़ा धोखा दिया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लड़की के बचपन के दोस्त के साथ शादी का ऐलान करके मां ने उसे सदमें में डाल दिया।

टिकटॉक पर अपनी आपबीती सुनाते हुए मैरिसा बताती है कि उसकी मां ने लड़की के बचपन के दोस्त को उसके पीठ पीछे डेट किया। जब ब्वॉयफ्रेंड से उसका ब्रेकअप हो गया तो भी मां उससे मिलती रही और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। जब मैरिसा को उसकी मां की इस हरकत के बारे में पता चला तो वह सन्न रह गई।

मैरिसा बताती है कि वह 16 साल की थी जब उन्होंने अपने ही स्कूल के क्लासमेट को डेट करना शुरू किया था। हाईस्कूल में उन दोनों की दोस्ती बढ़ी और वो उनके साथ उनके घर पर ही रहने लगा। घर में मैरिसा की मां और उसके सौतेले पापा भी रहते थे। दोनों के साथ रहते 2 साल बीत गए। उसके बाद मैरिसा ने अपने बचपन के दोस्त से रिश्ता तोड़ दिया। 

18 साल की उम्र में मैरिसा अलग रहने चली गई। इसके बाद भी उसके ब्वॉयफ्रेंड का उसके घर पर आना जाना चलता रहा। उसकी मां उस लड़के को अपने घर बुलाती थीं। मैरिसा ने कई बार उन्हें इस बात के लिए रोका भी था, लेकिन मां ने लड़के को अपने बेटे जैसा बताकर उसे चुप कर दिया।

इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार अनबन भी हुई जिसके बाद मैरिसा ने अपनी मां से बात करना बंद कर दिया। इस घटना के कुछ समय बाद उसकी मां ने उससे इस बात का खुलासा कर बताया कि वह उसके पुराने प्रेमी को डेट कर रही है। यह पता चलने के बाद मैरिसा ने अपनी मां से बात-चीत बंद कर दी। कुछ वक्त बाद उसनी मां ने बताया कि वे दोनों सगाई कर चुके हैं और अगले ही दिन शादी करने जा रहे हैं। मैरिसा की इस कहानी को सुनकर व्यूवर्स भी असमंजस में पड़ गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad