Advertisement

इराक के शिया धार्मिक स्थल पर हमला, 37 लोगों की मौत

इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में स्थित एक शिया धार्मिक स्थल पर हमले में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 37 हो गई और 62 लोग घायल हुए हैं।
इराक के शिया धार्मिक स्थल पर हमला, 37 लोगों की मौत

इराकी अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। इससे पहले, करीब एक हफ्ते पहले मध्य बगदाद में हुई एक बमबारी में कम से कम 186 लोग मारे गए थे। आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने उस हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकवादियों ने कल देर रात बलाद में स्थित सैयद मोहम्मद के मकबरे और पास के एक बाजार पर मोर्टार से हमला किया। बलाद बगदाद के उत्तर में 80 किलोमीटर दूर है। सबसे पहले एक आत्मघाती हमलावर ने मकबरे के द्वार की पहरेदारी कर रहे एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। उसके बाद एक दूसरा आत्मघाती हमलावर एवं बंदूकों से लैस नौ आतंकी अंदर घुस गए और अंदर जमा सुरक्षा बलों और असैनिकों को निशाना बनाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तीसरे आत्मघाती हमलावर को मार गिराया गया।

पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने पहचान उजागर ना करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

एजेंसी

 

         

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad