Advertisement
Home कला-संस्कृति सामान्य फिडे विश्व कप उपविजेता प्रज्ञानानंदा को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित

फिडे विश्व कप उपविजेता प्रज्ञानानंदा को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित

आउटलुक टीम - SEP 01 , 2023
फिडे विश्व कप उपविजेता प्रज्ञानानंदा को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित
फिडे विश्व कप उपविजेता प्रज्ञानानंदा को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित
ट्विटर/एएनआई
आउटलुक टीम

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ FIDE विश्व कप 2023 के उपविजेता आर प्रज्ञानानंदा इन दिनों खेल जगत में छाए हुए हैं। विश्व कप में उत्कृष्ट खेल दिखाने के बाद पहले भारत लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अब केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्राग (प्रज्ञानानंदा) और उनके माता-पिता को सम्मानित किया है।

प्रज्ञानानंदा ने उन्हें मिले समर्थन पर खुशी व्यक्त की और कहा कि इससे उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, "हमें खुशी है कि हमें यह समर्थन मिल रहा है और यह हमें कड़ी मेहनत करने और टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।"

अभिनंदन के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत को गौरवान्वित करने के लिए प्रज्ञानानंदा को बधाई दी। मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। 16 साल की उम्र में उन्होंने वह कर दिखाया जो दूसरे नहीं कर सका।"

"कई युवाओं को उनसे शतरंज खेलने की प्रेरणा मिलती है। शतरंज की उत्पत्ति भारत में हुई लेकिन देश में शतरंज ओलंपियाड आयोजित करने में सैकड़ों साल लग गए। इसका आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।"

विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद, 18 वर्षीय शतरंज प्रतिभावान आर प्रज्ञानानंदा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

खिलाड़ी ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर उन्हें और उनके माता-पिता को प्रोत्साहित करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया, "माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलना एक बड़ा सम्मान था! प्रोत्साहन के सभी शब्दों के लिए धन्यवाद सर।"

गौरतलब है कि 24 अगस्त को, विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन ने भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को हराकर अजरबैजान के बाकू में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ विश्व कप का खिताब जीता।

नॉर्वेजियन शतरंज ग्रैंडमास्टर ने रैपिड शतरंज टाई-ब्रेकर का पहला गेम काले मोहरों से जीता और दूसरे गेम को सफेद मोहरों से ड्रा कराने में सफल रहे। टाईब्रेकर रैपिड शतरंज क्विकर-टाइम कंट्रोल प्रारूप में खेला जाता है। प्रज्ञानानंदा ने टक्कर दी लेकिन कार्लसन ने बड़े मैच के अनुभव को झोंकते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
MORE FROM OUTLOOK HINDI

Advertisement
Advertisement