Advertisement

चाणक्य की कॉरपोरेट कथाएं

प्राचीन भारतीय गुरू, दार्शनिक और राजनीतिज्ञ चाणक्य के उपदेशों को आधुनिक जीवन की समस्याओं और चुनौतियों से निबटने के लिए समसामयिक रूप में पेश किया गया है।
चाणक्य की कॉरपोरेट कथाएं

‘चाणक्य इन यू’ नामक यह नई पुस्तक एक किशोर, जिसका लक्ष्य दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति बनना है की यात्रा के माध्यम से एक आधुनिक किंगमेकर के साहसों की कहानी है।

 

यह व्यक्ति चौथी सदी के महान रणनीतिकार चाणक्य के अर्थशास्त्र का अध्ययन कर अपने सपने को साकार कर पाता है। चाणक्य कौटिल्य के नाम भी जाने जाते थे।

 

यह काल्पनिक कहानी राधाकृष्णन पिल्लै का प्रयास है जो पहले ही कॉरपोरेट चाणक्य और चाणक्या सेवन सेक्रेट्स ऑफ लीडरशिप जैसे खूब बिकने वाली पुस्तकें महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक डी शिवनंदन के साथ मिलकर लिख चुके हैं।

 

उनकी यह नई पुस्तक संपत्ति, सफलता, संबंध हासिल करने तथा आध्यात्मिक पूर्ति के लिए एक आकांक्षी व्यापारी के निरंतर प्रयत्न का लेखा जोखा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad