Advertisement

पंजाब के किसानों में इन दिनों बकरीपालन का जुनून

पंजाब में किसान खेती से जुड़े दूसरे कामों में रुचि ले रहे हैं। बीते कुछ सालों में यहां किसानों के बीच बकरी पालन लोकप्रिय हो रहा है। किसानों को इसका लाभ भी मिल रहा है। जिस वजह से आर्थिक तौर पर कमजोर किसान भी अब बकरी पालन में रुचि लेने लगे हैं।
पंजाब के किसानों में इन दिनों बकरीपालन का जुनून

राज्य में खेती लगातार घाटे का सौदा बन रही है। कर्ज से बेहाल किसानों के लिए पंजाब सरकार तरह-तरह की योजनाएं भी ला रही है। इनमें से एक है कि राज्य सरकार आर्थिक तौर पर पिछड़े किसानों में बकरी पालन को लोकप्रिय बना रही है।

 

पशुपालन विभाग के अगुवाई में इस प्रकार की यह आठवीं प्रतियोगिता आयोजित की गई। पंजाब सीमा से सटे फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन, गुरदासपुर और अमृतसर में इस समय जमना, पारी, यत्तन, पहाड़ी, बारबरी, बीकानेरी और बीटल नस्ल की बकरियां पाली जा रही हैं।

 

यहां पहुंचे लोगों का कहना है कि उन्हें बकरीपालन में भरपूर फायदा हो रहा है। प्रतियोगिता में पहुंचे लोगों के अनुसार ये बकरियां दो से चार किलो दूध देती हैं। इनमें से बीटल नस्ल की बकरी का दूध डेयरी में भी पहुंचने लगा है। बाजार में यह दूध 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा है। फरीदकोट जिले के गांव बरगाड़ी के केवल सिंह बराड़ ने बताया कि बीटल बकरी एक साल में चार बच्चे देती है। एक बच्चे की कीमत 3,000 रुपये है। इनका कहना है कि नौजवान पीढ़ी के लिए बकरीपालन किफायती बिजनेस बन सकता है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad