Advertisement

राष्ट्रीय पुरस्कार में ‘पीकू’ ने दम लगाया हाईशा

इस बार के राष्ट्रीय पुरस्कारों में अलग हट कर बनी फिल्मों ने बाजी मारी है। दम लगा के हाईशा, पीकू और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का पुरस्कारों की सूची में तीन महत्वपूर्ण स्थान लेना दिखाता है कि ‘ऑफ बीट’ सिनेमा का दम अब तक बरकरार है।
राष्ट्रीय पुरस्कार में ‘पीकू’ ने दम लगाया हाईशा

63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में दम लगा के हईशा को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला है। कंगना राणावत को तनु वेड्स मनु के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार और श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अमिताभ बच्चन को फिल्म पीकू के लिए मिला है।

अपने अनूठे सेट्स और करोड़ो रुपये की कमाई वाली फिल्म बाहुबली ने श्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड जीता है। बाहुबली को लगभग सात भाषाओं में रीलिज किया गया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad