Advertisement

शादी के 15 साल बाद पत्नी अधुना से अलग हुए फरहान अख्तर

बॉलीवुड जगत की कुछ बेहतरीन जोड़ियों में से एक, अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना की 15 साल पुरानी शादी अब टूट चुकी है। फरहान अख्तर और पत्नी अधुना ने एक साझा बयान जारी कर अपने अलगाव की घोषणा की है।
शादी के 15 साल बाद पत्नी अधुना से अलग हुए फरहान अख्तर

मशहूर शायर गीतकार जावेद अख्तर के बेटे और अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अब अलग-अलग रास्ते पर चल पड़े हैं। बॉलीवुड में अपने खास अंदाज और अलग तरह की फिल्मों के लिए मशहूर 42 वर्षीय अभिनेता फरहान की 48 वर्षीय अधुना से मुलाकात उनकी पहली फिल्म दिल चाहता है की शूटिंग पर हुई थी। उस फिल्म से अधुना बतौर एक हेयर स्टाइलिस्ट जुड़ी हुई थीं और वह उनकी भी पहली फिल्म थी। दिल चाहता है के सेट पर ही दोनों में इश्क हुआ और वक्त के साथ परवान चढ़ता गया जिसका नतीजा यह हुआ कि दोनों ने साल 2000 में शादी कर ली।हालांकि अधुना उम्र में फरहान से 6 साल बड़ी हैं। लेकिन उसके बावजूद दोनों का इश्क परवान चढ़ा और 15 सालों तक एक शानदार जोड़े के तौर पर दोनों साथ साथ रहे। उनके दो बच्चे शाक्य और अकीरा हैं।

 

पिछले कुछ समय से लगातार फरहान और अधुना के अलग होने की खबरें आ रही थीं लेकिन उनकी पुष्टी नहीं हुई थी। अब ताजा घटनाक्रम में कुछ खबरों में दावा किया गया है कि उनकी शादी टूट रही है। हालांकि इस खबर पर फरहान या अनुधा की तरफ से ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है। लेकिन इस अलगाव के पीछे कई तरह की कहानियां सामने आ रही हैं। जिसपर फरहान और अधुना ने एक साझा बयान जारी कर कहा, हमने परस्पर और सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग-अलग होने का निर्णय किया है। हमारे बच्चे हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेंगे और यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है कि उन्हें अनुचित अटकलों से दूर रखा जाए। दोनों ने अपनी निजता के लिए गुजारिश भी की है। उन्होंने कहा, हम बहुत ईमानदारी से अनुरोध कर रहे हैं कि हमें सभ्य तरीके से आगे बढ़ने के लिए निजता प्रदान की जाए। साथ ही ऊन्होंने इसे केवल समय के साथ आगे बढ़ने वाली बात करार दिया है। 

 

बता दें कि फरहान अख्तर मशहूर शायर, गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी के बेटे हैं। फरहान की बहन जोया अख्तर भी फिल्म निर्देशक हैं। जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से अलग होने के बाद उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी और मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी से शादी की थी।

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad