Advertisement

अजय देवगन की फिल्म "थैंक गॉड" का ट्रेलर हुआ रिलीज

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म "थैंक गॉड" का ट्रेलर...
अजय देवगन की फिल्म

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म "थैंक गॉड" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं, जो प्राणियों के पाप और पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा युवक अयान कपूर का किरदार निभा रहे हैं, जो आकस्मिक मृत्यु के कारण यमलोक पहुंचता है और उसकी अजय देवगन यानी चित्रगुप्त से मुलाकात होती है।

 

ट्रेलर लिंक :

 

 

फिल्म का निर्देशन इंद्रा कुमार ने किया है। भूषण कुमार ने टी सीरीज के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। थैंक गॉड की कहानी आकाश कौशिक और मधुर शर्मा ने लिखी है। तनिष्क बागची, रोचक कोहली और आनंद राज आनंद का संगीत है। गीत मनोज मुन्तशिर, रश्मि विराग, समीर ने लिखे हैं। फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म "थैंक गॉड" 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad