Advertisement

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने बेटी के माता पिता, फिल्मी सितारों ने दी बधाई

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के घर खुशियां आई हैं। आलिया भट्ट ने आज...
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने बेटी के माता पिता, फिल्मी सितारों ने दी बधाई

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के घर खुशियां आई हैं। आलिया भट्ट ने आज एक बेटी को जन्म दिया है। आज सवेरे आलिया भट्ट को मुम्बई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एडमिट किया गया था। आलिया भट्ट सवेरे रणबीर कपूर के साथ साढ़े सात बजे अस्पताल पहुंची थीं। इसके बाद अभी दोपहर में खबर आई कि आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद दोनों कलाकारों के प्रशंसक खुशी मना रहे हैं। 

 

आलिया की डिलीवरी के मौके पर उनकी सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान भी हॉस्पिटल में मौजूद रहीं। आलिया भट्ट की बहन शाहीन को भी मौके पर देखा गया। इधर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। तमाम फिल्मी दुनिया के कलाकारों ने अपनी शुभकामनाएं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भेजी हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad