Advertisement

आलोचनाओं को प्रोत्साहन के रूप में लेते हैं बिग बी

अपने लंबे सिनेमाई करिअर में अमिताभ बच्चन के आलोचक भी रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह आलोचनाओं से कतराने की जगह उनका उपयोग अपने काम और निखारने में करते हैं।
आलोचनाओं को प्रोत्साहन के रूप में लेते हैं बिग बी

बच्चन ने एक साक्षात्कार में कहा, आलोचना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह खुद को सुधारने में मदद करती हैं। मैं यह नहीं मानता कि आलोचना बकवास हैं और इसे पढ़ा नहीं जाना चाहिए। मैं कभी-कभी इसका उपयोग प्रोत्साहन के रूप में करता हूं।

उन्होंने कहा, इसलिए जब आलोचना होती है, तब आपके कार्य का मूल्यांकन या आकलन हो जाता है। एक और नजरिया मिलना बढि़या है। इससे आपको एक अलग दृष्टिकोण मिलता है। यदि कोई सेलेब्रिटी जनता के प्यार का आनंद लेता है, तो उसे नकारात्मक बातें सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

अमिताभ बच्चन ने कहा, यदि आप अपने बारे में अच्छी चीजें ही सुनते हैं, तो आप एक व्यक्ति के रूप में बिगड़ सकते हैं। कोई भी परिपूर्ण नहीं है। हम सभी में कुछ न कुछ दोष हैं, हम सब में कमजोरियां हैं और हम में वह क्षमता नहीं है कि इन सभी चीजों को नोटिस कर सकें। यदि आप जनता के बीच प्रसिद्ध चेहरे हैं, तब आपको इन सबका सामना करना होगा। उन्होंने कहा, जब प्रशंसक आपकी तारीफ करते हैं, आप इसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लेते हैं और जब आलोचना करते हैं, तो आप कहते हैं कि ऐसा मत कहो। आप ऐसा कैसे कर सकते हो? यह संभव नहीं है। यह सही नहीं है, और ऐसा अपेक्षित भी नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad