Advertisement

अमजद खान की जयंती के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अमजद खान की जयंती है। अमजद खान का जन्म 12 नवम्बर सन 1940 को हुआ था। अमजद खान...
अमजद खान की जयंती के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अमजद खान की जयंती है। अमजद खान का जन्म 12 नवम्बर सन 1940 को हुआ था। अमजद खान की जयंती के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर - 

 

मुकद्दर का सिकन्दर (1978)

 

निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म। कल्याणजी आनंदजी का संगीत। गीतकार अंजान के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, राखी गुलजार, रेखा और अमजद खान ने निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 

 

परवरिश (1977) 

 

निर्देशक मनमोहन देसाई की फिल्म। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत। मजरुह सुल्तानपुरी के गीत। मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, शम्मी कपूर, नीतू सिंह, शबाना आजमी, अमजद खान नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 

 

 कुर्बानी (1980)

 

कुर्बानी का निर्देशन और निर्माण फिरोज खान ने किया। कहानी फिरोज खान और के के शुक्ला ने मिलकर बुनी। कल्याणजी आनंदजी, बिद्दु का संगीत। इंदीवर, फारुक कैसर के गीत। मुख्य भूमिका में फिरोज खान, विनोद खन्ना, जीनत अमान, अमजद खान, शक्ति कपूर नजर आए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

शोले (1975) 

 

निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म। सलीम जावेद की स्क्रिप्ट। आर डी बर्मन का संगीत। आनंद बख्शी के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, धर्मेन्द्र, अमजद खान, संजीव कुमार ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

सत्ते पे सत्ता (1982)

 

निर्देशक राज सिप्पी की फिल्म। आर डी बर्मन का संगीत और गुलशन बावरा के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, शक्ति कपूर, अमजद खान, कंवलजीत सिंह, हेमा मालिनी, रंजीता ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad