Advertisement

मनमोहन सिंह के लुक में देखकर अनुपम खेर को पहचानना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीरें

पिछले काफी समय से देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर'...
मनमोहन सिंह के लुक में देखकर अनुपम खेर को पहचानना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीरें

पिछले काफी समय से देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' सुर्खियों में बनी हुई है। अनुपम खेर स्टारर इस फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है।

अनुपम खेर इस फिल्म में देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। अनुपमे खेर ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म से संबंधित कुछ फोटोज़ साझा करते हुए शूटिंग की जानकारी दी।

फर्स्ट लुक में अनुपम खेर का अंदाज हू-ब-हू पूर्व प्रधानमंत्री की तरह लग रहा है। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ, नेहरू जैकेट पहन रखी है। उन्होंने हल्के नीले रंग की पगड़ी पहनी है। सफेद दाढ़ी-मूंछ में नजर आ रहे अनुपम तस्वीर में हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं।

साल 2004 से 2008 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना भी होंगे। फिल्म आम चुनावों से कुछ महीने पहले 21 दिसंबर 2018 को रिलीज की जाएगी।

मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' पर फिल्म बनने की घोषणा से ही इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। फिल्म के पहले पोस्टर में अनुपम, मनमोहन सिंह जैसे दिखे थे और उनके पीछे एक महिला की आकृति नजर आई थी, जिसके बारे में अनुमान लगाया गया कि वह सोनिया गांधी की प्रतीक है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad