Advertisement

बिरजू महाराज की शिष्या बनी दीपिका

आठ किलो के पीले लहंगे में जब माधुरी दीक्षित ने कथक के तोड़े किए थे तब दर्शकों के दिलों की धड़कने थम गईं थीं। इस खूबसूरत नृत्य की कोरयोग्राफी प्रसिद्ध कथक सम्राट बिरजू महाराज ने की थी।
बिरजू महाराज की शिष्या बनी दीपिका

बिरजू महाराज दीपिका पादुकोण को कथक की बारिकियों के साथ वही शानदार नृत्य़ सिखाने जा रहे हैं जो उन्होंने फिल्म देवदास में माधुरी को सिखाया था। संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी के एक गाने के लिए बिरजू महाराज कोरियोग्राफी कर रहे हैं। देवदास के गाने डोला रे के लिए माधुरी और ऐश्वर्या राय को उन्होंने सिखाया था। बाजीराव मस्तानी फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लगता है एक बार इसका प्रदर्शन फिर टलेगा। अभी तक इस फिल्म के प्रदर्शन की कोई तिथि तय नहीं हुई है। अवधी-बृजवासी ठुमरी, बलमा रे चुनरिया पर अपनी अदाएं दिखाएंगी। इस ठुमरी पर बिरजू महाराज खुद भी प्रस्तुति देते हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad