Advertisement

मनीषा कोइराला पर फिल्माए गए हिंदी सिनेमा के 5 बेहद रोमांटिक गीत

आज मनीषा कोइराला का जन्मदिन है। 16 अगस्त 1970 को नेपाल में जन्म लेने वाली मनीषा कोइराला हिंदी सिनेमा की...
मनीषा कोइराला पर फिल्माए गए हिंदी सिनेमा के 5 बेहद रोमांटिक गीत

आज मनीषा कोइराला का जन्मदिन है। 16 अगस्त 1970 को नेपाल में जन्म लेने वाली मनीषा कोइराला हिंदी सिनेमा की सबसे सुंदर और प्रतिभावान अभिनेत्री रही हैं। उन पर हिंदी सिनेमा के सबसे खूबसूरत गीत फिल्माए गए हैं। इन्हीं गीतों पर डालते हैं एक नजर। 

 

 

 

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा (1994) 

 

फिल्म 1942 ए लव स्टोरी का यह गीत हिन्दी सिनेमा के सबसे खूबसूरत गीतों में है। राहुल देव बर्मन का संगीत और जावेद अख्तर के बोल। कुमार सानू ने इसे बेहद खूबसूरती के साथ गाया। मनीषा कोइराला इस गीत के दौरान किसी अप्सरा सी नजर आती हैं।

 

गीत लिंक :

 

 

तू ही रे (1995)

 

 

मणि रत्नम की बेहद कामयाब फिल्म बॉम्बे का गीत। ए आर रहमान का संगीत और गीतकार महबूब के बोल। गायक हरिहरन और कविता कृष्णमूति ने आत्मा से इस गीत को गाया। प्रेम की तड़प, बेचैनी, आतुरता, गीत के हर एक शब्द में महसूस होती है। 

 

 

 

गीत लिंक : 

 

ए अजनबी तू भी कभी (1998 ) 

 

हिन्दी सिनेमा की बेहद कामयाब फिल्म "दिल से" का गीत। ए आर रहमान का संगीत और गीतकार गुलजार के जादुई बोल। उदित नारायण ने इस गीत को अपनी आवाज से रूहानियत बख्शी। मणि रत्नम की इस फिल्म के यूं तो सभी गीत शानदार हैं लेकिन ये गाना एक उम्र तक आपके साथ रहता है। 

 

 

 

गीत लिंक :

 

बाहों के दरमियां (1996) 

 

 

संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म "खामोशी" का गीत। मजरूह सुल्तानपुरी के बोल और संगीतकार जतिन ललित की धुन। अलका याग्निक और गायक हरिहरन ने अपनी आवाज देकर इस गीत को मुहब्बत में सराबोर कर दिया। हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक गीतों में से एक इस गीत को सुनते हुए लगता है कि प्रेम इस दुनिया का सबसे सुंदर एहसास है। 

 

 

गीत लिंक : 

 

 

 

तू मिले दिल खिले ( 1995) 

 

 

फिल्म "क्रिमिनल" का गीत। कवि इंदीवर के बोल और संगीतकार एम एम कीरावणी का संगीत। कुमार सानू और अल्का याग्निक ने बहुत दिल से गाया। हिंदी सिनेमा के सबसे खूबसूरत प्रेम गीतों में शामिल। मनीषा कोइराला और नागार्जुन ने अपने भावपूर्ण अभिनय से गीत को अमर कर दिया। 

 

 

गीत लिंक :

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad