Advertisement

दिलीप कुमार की 100वीं जयंती पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता दिलीप कुमार की 100वीं जयंती है। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसम्बर सन 1922 को हुआ...
दिलीप कुमार की 100वीं जयंती पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता दिलीप कुमार की 100वीं जयंती है। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसम्बर सन 1922 को हुआ था। दिलीप कुमार को हिन्दी सिनेमा जगत का सबसे महान अभिनेता माना जाता है। उनके बाद आने वाले अभिनेताओं ने कहीं न कहीं उनकी नकल ही की। दुनिया में मैथड एक्टिंग के जनक भी कहे जाते हैं दिलीप कुमार। दिलीप कुमार की जयंती के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

नया दौर (1957)

 

 

नया दौर को हिन्दी सिनेमा की सफल फिल्म माना जाता है। इस फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंती माला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिल्म को खूब पसंद किया गया। दिलीप कुमार और वैजयंती माला की जोड़ी को दर्शकों ने सराहा। फिल्म का गीत संगीत देशभर में लोकप्रिय हुआ। 

 

 

 

 

मधुमती (1958)

 

 

बिमल रॉय की फिल्म "मधुमती" दिलीप कुमार और वैजयंती माला के करियर की महत्वपूर्ण फ़िल्म रही। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में अपनी विशेष पहचान बनाई। यह फिल्म पुनर्जन्म के विषय पर बनने वाली पहली फिल्म थी। फिल्म में प्राण, दिलीप कुमार ने वैजयंती माला के साथ अहम भूमिका निभाई। 

 

 

 

देवदास ( 1955 )

 

बिमल रॉय की फिल्म "देवदास" में वैजयंतीमाला ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया और अपनी दमदार अभिनय प्रतिभा से पहचान बनाई। फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आने वाले वर्षों में दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला ने कई कामयाब फिल्में एक साथ बनाईं।

 

 

सौदागर (1991) 

 

निर्देशक सुभाष घई की फिल्म। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत और आनन्द बख्शी के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका दिलीप कुमार, राज कुमार, अनुपम खेर, अमरीश पुरी, मनीषा कोइराला, मुकेश खन्ना ने निभाई। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad