Advertisement

आज ही हुई रिलीज राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' की ऑस्कर में एंट्री

22 सितंबर यानी आज ही रिलीज हुई बॉलीवुड के स्टार एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' की ऑस्कर में एंट्री...
आज ही हुई रिलीज राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' की ऑस्कर में एंट्री

22 सितंबर यानी आज ही रिलीज हुई बॉलीवुड के स्टार एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' की ऑस्कर में एंट्री हो गई है। अमित मासुरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भारत की तरफ से बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में नामित किया गया है।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की सिलेक्शन कमेटी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। इस अनाउंसमेंट के बाद राजकुमार राव ने ऑस्कर में फिल्म भेजे जाने पर खुशी जाहिर करते हुए ट्विट किया। राजकुमार ने ट्विट किया, इस खबर को साझा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि 'न्यूटन' को इस साल भारत की तरह से आधिकारिक तौर पर ऑस्कर में नामित किया गया। 'न्यूटन' की टीम को बधाई..। 


26 फिल्मों में से ‘न्यूटन’ को ऑस्कर में भेजने का फैसला लिया गया। इस फिल्म में राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म आज करीब 350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।   

बता दें कि इससे पहले जिन भारतीय फिल्मकारों को ऑस्कर पुरस्कार मिल चुके हैं उनमें सत्यजीत राय से लेकर ए.आर. रहमान तक का नाम शामिल है। सबसे पहले 1992 में महान भारतीय फिल्मकार सत्यजीत राय को 'लाइफटाइम अचीवमेंट' ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad