Advertisement

हो गया प्यार का पंचनामा

नए जमाने की कहानियां अब इतने नए जमाने की हो गई हैं कि यह फिल्में सिर्फ एक खास पीढ़ी को ही अच्छी लग सकती हैं। प्यार का पंचनामा का पहला भाग भी ठीक ठाक चल गया था तो इसका सीक्वेल भी अच्छा चल जाने की पूरी उम्मीद है। पूरे देश के विश्वविद्यालय के छात्र भी अगर इस फिल्म को देख लेंगे तो निर्माता के पूरे पैसे वसूल हो जाएंगे।
हो गया प्यार का पंचनामा

फिल्म के पहले भाग गोगो (कार्तिक आर्यन) के अलावा इस फिल्म में सभी नए कलाकार हैं। गोगो के दो और दोस्त, ठाकुर (ओमकार कपूर) और चौका (सनी सिंह) पढ़ाई पूर कर नौकरी में हैं। जिंदगी में बस कमी है तो अदद गर्लफ्रैंड की। तीन लड़कियां चीकू (नुसरत भरूचा) कुसुम (इशिता राज) और सुप्रीया (सोनाली सहगल) तीनों लड़कों की जिंदगी में एंट्री मारती हैं और फिर उन्हें न प्यार पर भरोसा रह जाता है न गर्लफ्रैंड पर।

हालांकि फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला था। फिर भी निर्देशक ने आवाज को बार-बार म्यूट किया है। इसका एक कारण यह हो सकता है कि जो छुपा हुआ रहता है वह ज्यादा अपील करता है।

इस दौर में जब कॉमेडी फूहड़ होने से भी आगे निकल गई है, लव रंजन (निर्देशक) ने बहुत हद तक अपने आप को बचा लिया है। कार्तिक का मोनोलॉग की तरह संवाद लंबा संवाद बढ़िया है। पहले भाग में भी यह प्रयोग हो चुका है।

संगीत की बात न ही की जाए तो अच्छा है। एक भी गा नहीं जो याद रह सके। कुल मिलाकर एक ठीक फिल्म जो सप्ताहंत में देखी जा सकती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad