Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, जानें 'खेल जगत' से जुड़ी हिन्दी फिल्मों के बारे में

भारत आज राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है। प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह...
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, जानें 'खेल जगत' से जुड़ी हिन्दी फिल्मों के बारे में

भारत आज राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है। प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर उन्हें याद करने, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने ओर उनके जीवन से प्रेरणा लेने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस अवसर डालते हैं खेल जगत से जुड़ी हिन्दी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

 

 

 

 

चक दे इंडिया (2007)

 

हॉकी पर आधारित फिल्म "चक दे इंडिया" खेलों पर बनी बेहतरीन हिन्दी फिल्मों की श्रेणी में अग्रणी स्थान पर रखी जाती है। निर्देशक शिमित अमीन, निर्माता आदित्य चोपड़ा। गीत और कहानी जयदीप साहनी की। सलीम सुलेमान का संगीत। मुख्य भूमिका शाहरुख खान ने निभाई। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

 

 

 

 

भाग मिल्खा भाग (2013)

 

भाग मिल्खा भाग भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसके निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं। गीत प्रसून जोशी और संगीत शंकर एहसान लॉय का है। फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका अभिनेता फरहान अख्तर ने निभाई। फिल्म को जनता ने खूब पसंद किया। 

 

 

 

 

 

इकबाल ( 2005 )

 

 

इकबाल एक गूंगे लड़के के सपने की कहानी है, जो गेंदबाज बनना चाहता है। सुभाष घई ने निर्माण किया। नागेश कुकनूर ने निर्देशन किया। फिल्म में मुख्य भूमिका श्रेयस तलपड़े, नसीरुद्दीन शाह ने निभाई। दर्शकों ने फिल्म को पसन्द किया। फिल्म ने समीक्षकों और बॉक्स ऑफिस की दृष्टि में सफलता हासिल की। 

 

 

 

 

 

महेन्द्र सिंह धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म है " महेन्द्र सिंह धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी"। निर्देशक नीरज पाण्डेय का निर्देशन। मनोज मुंतशिर के गीत और अमाल मलिक का संगीत। फिल्म में महेन्द्र सिंह धोनी की भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत नजर आए। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की।

 

 

 

 

 

दंगल (2016)

 

कुश्ती पर आधारित फिल्म है दंगल। पहलवान महावीर फोगाट की बेटियों गीता और बबीता फोगाट के चैंपियन कुश्ती खिलाड़ी बनने की कहानी है दंगल। निर्देशक नितेश तिवारी हैं और गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे। प्रीतम का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका आमिर खान, साक्षी तंवर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, जायरा वसीम ने निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफ़ल रही। दर्शकों ने फिल्म को खूब सराहा। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad