Advertisement

जुबिन नौटियाल ने लिया रिकवरी ब्रेक, फैंस का दुआओं के लिए जताया आभार

हिन्दी सिनेमा के सफल गायक जुबिन नौटियाल इन दिनों रिकवरी ब्रेक पर हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने...
जुबिन नौटियाल ने लिया रिकवरी ब्रेक, फैंस का दुआओं के लिए जताया आभार

हिन्दी सिनेमा के सफल गायक जुबिन नौटियाल इन दिनों रिकवरी ब्रेक पर हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। 2दिसंबर को जुबिन नौटियाल एक होटल की सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गए थे। उनकी टीम ने बताया कि गिरने से जुबिन को गम्भीर चोटें आईं थीं। जुबिन की कोहनी पर और पसलियों में चोट आई थी। 

 

टीम ने यह भी जानकारी दी कि डॉक्टर्स ने ऑपरेशन की बात भी कही है। जुबिन ने बाद में पुष्टि की कि उनके हाथ का सफल ऑपरेशन हो गया है। जुबिन ने प्रार्थनाओं के लिए अपने सभी फैंस को आभार व्यक्त किया। जुबिन फिलहाल हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित गायक हैं और हर फिल्म में उनके गाए गीत शामिल किए जाते हैं। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad