Advertisement

मणि रत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म "पीएस - 1" हुई रिलीज

भारतीय सिनेमा के सफल निर्देशक मणि रत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियन सेल्वन यानी पीएस-1...
मणि रत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म

भारतीय सिनेमा के सफल निर्देशक मणि रत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियन सेल्वन यानी पीएस-1 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मणि रत्नम की यह फ़िल्म हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका ऐश्वर्या राय बच्चन, दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विक्रम, जयराम रवि, सरथकुमार, प्रभु, अश्विन काकुमानु और ऐश्वर्या लक्ष्मी ने निभाई है।

 

पीएस-1 फिल्म में दक्षिण के शक्तिशाली चोल राजवंश की कहानी दिखाई गई है। हिंदी वर्जन के संवाद दिव्य प्रकाश दुबे ने लिखे हैं।फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पोन्निइन सेल्वन पर आधारित है। फिल्म में ए आर रहमान का संगीत है।

 

फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस ने किया है।मणि रत्नम ऐतिहासिक और लीक से हटकर बनाई गई फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म से दर्शकों को बड़ी उम्मीद है। फिल्म के निर्माताओं को भरोसा है कि फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर ज़रूर खरी उतरेगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में जिस तरह का रुझान है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म जरूर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad