Advertisement

राष्ट्रीय गणित दिवस पर जानें गणितज्ञों के जीवन पर बनी फिल्मों के बारे में

आज देश महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रुप में मना रहा है।...
राष्ट्रीय गणित दिवस पर जानें गणितज्ञों के जीवन पर बनी फिल्मों के बारे में

आज देश महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रुप में मना रहा है। गणितज्ञों के जीवन पर आधारित फिल्मों का हिन्दी और विश्व सिनेमा में बड़ा क्रेज रहा है। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जो गणितज्ञों के जीवन पर आधारित हैं। 

 

 

सुपर 30

 

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म सुपर 30 में अभिनेता ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। 

 

शकुंतला देवी

 

मानव कंप्यूटर के नाम से प्रसिद्ध शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित फिल्म शकुंतला देवी में मुख्य भूमिका विद्या बालन ने निभाई। फिल्म को दर्शकों ने पसन्द किया। 

 

 

ए ब्यूटीफुल माइंड

 

यह फिल्म मशहूर गणितज्ञ जॉन नैश के जीवन पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका रसल क्रो ने निभाई।

 

 

द इमिटेशन गेम 

 

यह अमरीकी फिल्म गणितज्ञ एलन तुरिंग के जीवन पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका मशहूर अभिनेता बेंडिक्ट कंबरबैच ने निभाई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad