Advertisement

प्रसून जोशी के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल गीतकार प्रसून जोशी का जन्मदिन है। उनका जन्म 16 सितम्बर सन 1971 को उत्तराखंड राज्य...
प्रसून जोशी के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल गीतकार प्रसून जोशी का जन्मदिन है। उनका जन्म 16 सितम्बर सन 1971 को उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा शहर में हुआ था। प्रसून जोशी को हिन्दी सिनेमा का महत्वपूर्ण गीतकार माना जाता है। प्रसून जोशी के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

 

रंग दे बसंती (2006)

 

निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म। राकेश ओमप्रकाश मेहरा, प्रसून जोशी और कमलेश पांडेय की स्क्रिप्ट। ए आर रहमान का संगीत। प्रसून जोशी के गीत। मुख्य भूमिका में आमिर खान, सोहा अली खान, आर माधवन, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी, वहीदा रहमान, कुणाल कपूर नज़र आए। फिल्म बेहद कामयाब रही और इसमें बड़ा योगदान प्रसून जोशी के गीतों का भी रहा। 

 

 

 

 

 

 

फना (2006)

 

निर्देशक कुणाल कोहली की फ़िल्म। प्रसून जोशी के गीत, जतिन ललित का संगीत। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म फना में मुख्य भूमिका आमिर खान, काजोल, ऋषि कपूर, किरण खेर ने निभाई। फना में काजोल ने एक ऐसी कश्मीरी लड़की का किरदार निभाया जो देख नहीं सकती है। इस लड़की को कला, संगीत, शब्दों से गहरा लगाव है। यह प्रेम में पड़ती है तो समर्पित हो जाती है। लेकिन इसके बावजूद इसके लिए राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि है। जब उसे पता चलता है कि उसका प्रेमी एक आतंकी है तो वह उसे गोली मारने से भी नहीं हिचकती। फना में काजोल के सशक्त अभिनय को पसंद किया गया। आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी सुंदर लगी। 

 

 

 

 

 

तारे जमीन पर (2007)

 

तारे जमीन पर के निर्माता और निर्देशक आमिर खान हैं। स्क्रिप्ट अमोल गुप्ते ने लिखी है। शंकर एहसान लॉय का संगीत और प्रसून जोशी के गीत। मुख्य भूमिका आमिर खान, विपिन शर्मा, टिस्का चोपड़ा, दर्शील सफारी ने निभाई। मानसिक रूप से कमजोर बच्चे की इस कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

 

 

 

 

दिल्ली 6 (2009)

 

 

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म। राकेश ओमप्रकाश मेहरा, प्रसून जोशी, कमलेश पांडेय की स्क्रिप्ट। ए आर रहमान का संगीत और प्रसून जोशी के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर, विजय राज, दिव्या दत्ता ने निभाई। फिल्म दिल्ली के मंकी मैन घटनाक्रम पर आधारित है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला लेकिन फिल्म का गीत संगीत पसन्द किया गया। 

 

 

 

 

 

 

भाग मिल्खा भाग (2013)

 

 

निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म। भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह की जिदंगी पर आधारित फिल्म। प्रसून जोशी की स्क्रिप्ट, गीत। शंकर एहसान लॉय का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका फरहान अख्तर, सोनम कपूर, दिव्या दत्ता, पवन मल्होत्रा, योगराज सिंह ने निभाई। फिल्म बेहद कामयाब हुई। फिल्म के गीत संगीत को खूब पसंद किया गया। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad