Advertisement

रणवीर सिंह की फिल्म "सर्कस" की निराशाजनक शुरुआत

हिन्दी सिनेमा के चर्चित अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के...
रणवीर सिंह की फिल्म

हिन्दी सिनेमा के चर्चित अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है और आंकड़े बहुत उत्साहजनक नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म सर्कस ने पहले दिन केवल 3.16 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। बड़ी स्टार कास्ट और बड़े बैनर की फिल्म का इतना कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चिंताजनक कहा जाएगा। उम्मीद है कि क्रिसमस के मौके पर फिल्म का प्रदर्शन कुछ बेहतर होगा। 

 

 

फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका रणवीर सिंह के साथ जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडीज, मुकेश तिवारी ने निभाई है। साठ के दशक की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल करते हुए नजर आएंगे। वरुण शर्मा ने भी डबल रोल निभाया है। फिल्म में एक स्पेशल गीत में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।साल 2018 में आई फिल्म सिंबा के साथ रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने फिर एक बार वापसी की है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad