Advertisement

अभिनेत्री रेखा के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री रेखा का जन्मदिन है। उनका जन्म 10 अक्टूबर साल 1954 को चेन्नई में हुआ था।...
अभिनेत्री रेखा के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री रेखा का जन्मदिन है। उनका जन्म 10 अक्टूबर साल 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा को हिन्दी सिनेमा की सबसे ग्लैमरस और स्टाइलिश अदाकारा माना जाता है। रेखा के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

 

 

 

 

मुकद्दर का सिकन्दर (1978)

 

 

 

निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म। कल्याणजी आनंदजी का संगीत। गीतकार अंजान के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, राखी गुलजार, रेखा और अमजद खान ने निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

 

 

 

सिलसिला (1981)

 

 

निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म। शिवकुमार शर्मा और हरिप्रसाद चौरसिया का संगीत। जावेद अख्तर के गीत। अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन, संजीव कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म कामयाब रही। 

 

 

 

 

 

 

उमराव जान (1981)

 

 

निर्देशक मुजफ्फर अली की फिल्म। खय्याम का संगीत। शहरयार के गीत। रेखा, फारुक शेख, नसीरुद्दीन शाह, राज बब्बर, शौकत कैफ़ी मुख्य भूमिका में नजर आईं। फिल्म कामयाब रही। रेखा को इस फिल्म ने हिन्दी सिनेमा में अमर कर दिया। 

 

 

 

 

 

 

इजाज़त (1987)

 

 

 

इजाज़त प्रेम संबंधों की जटिलता पर आधारित फिल्म है। गुलजार का निर्देशन। आर डी बर्मन का संगीत। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रेखा, अनुराधा पटेल ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म को काफी पसंद किया गया। फिल्म में आशा भोसले के गाए गीत दिल को छू लेते हैं। 

 

 

 

 

 

खून भरी मांग (1988)

 

राकेश रोशन की फिल्म। राजेश रोशन का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका रेखा, कबीर बेदी, शत्रुघ्न सिन्हा, कादर खान, सोनू वालिया ने निभाई। फिल्म हिट साबित हुई। रेखा के अभिनय को खूब पसंद किया गया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad