Advertisement

अभिनेता संजय मिश्रा को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर क्रिटिक पुरस्कार मिला

68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। बीती रात 27 अप्रैल को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर...
अभिनेता संजय मिश्रा को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर क्रिटिक पुरस्कार मिला

68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। बीती रात 27 अप्रैल को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में फिल्मी जगत की हस्तियों को फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अभिनेता संजय मिश्रा को उनकी फिल्म "वध" के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर क्रिटिक पुरस्कार मिला। 

 

 

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म "वध" का निर्देशन जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल ने किया। फिल्म में मुख्य भूमिका संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने निभाई। फिल्म में मुख्य किरदार शंभूनाथ मिश्रा ने अपने इकलौते बेटे को विदेश भेजने के लिए बैंक से लोन लिया और अपना घर गिरवी रख दिया। बेटा विदेश पहुंचने के बाद बूढ़े शंभूनाथ मिश्रा और उनकी पत्नी मंजू मिश्रा को भूल गया। पेंशन पर जीवन गुजार रहे शंभूनाथ मिश्रा का बुढ़ापा बैंक का लोन चुकाने में पिसता रहता है। इन्हीं परिस्थितियों में शंभूनाथ मिश्रा का जीवन हर गुजरते हुए दिन के साथ नर्क बनता जाता है।

 

फिल्मफेयर को होस्ट किया सलमान खान ने और उनका आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने बखूबी साथ निभाया। 68वें फिल्मफेयर पुरस्कार संजय लीला भंसाली की फिल्म "गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी" के नाम रहे। इसके अलावा फिल्म"बधाई दो" ने भी कई पुरस्कार अपने नाम किए।फिल्म ने अलग अलग श्रेणी में 10 पुरस्कार जीते। इस मौके पर तमाम बड़े कलाकार मौजूद रहे और उन्होंने रंगारंग कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad