Advertisement

सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हुए जुबिन नौटियाल को किया गया अस्पताल से डिस्चार्ज, फैंस का जताया आभार

हिन्दी सिनेमा के सफल गायक जुबिन नौटियाल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।कल जुबिन नौटियाल एक...
सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हुए जुबिन नौटियाल को किया गया अस्पताल से डिस्चार्ज, फैंस का जताया आभार

हिन्दी सिनेमा के सफल गायक जुबिन नौटियाल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।कल जुबिन नौटियाल एक होटल की सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गए थे। उनकी टीम ने बताया कि गिरने से जुबिन को गम्भीर चोटें आईं थीं। जुबिन की कोहनी पर और पसलियों में चोट आई थी। टीम ने यह भी जानकारी दी कि डॉक्टर्स ने ऑपरेशन की बात भी कही है। 

 

बहरहाल इस सब के बाद, कल रात जुबिन नौटियाल ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए बताया कि ईश्वर की कृपा से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जुबिन ने प्रार्थनाओं के लिए अपने सभी फैंस को आभार व्यक्त किया। जुबिन फिलहाल हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित गायक हैं और हर फिल्म में उनके गाए गीत शामिल किए जाते हैं। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad