Advertisement

सेल्फ क्वारेंटाइन का पीरियड पूरा होते ही कनिका कपूर से होगी पूछताछ, सवाल तैयार कर रही पुलिस

कोरोना वायरस को हराकर घर लौटी सिंगर कनिका कपूर की मुसीबतें अभी कम नहीं हुई हैं। एसजीपीजीआई से छुट्टी...
सेल्फ क्वारेंटाइन का पीरियड पूरा होते ही कनिका कपूर से होगी पूछताछ, सवाल तैयार कर रही पुलिस

कोरोना वायरस को हराकर घर लौटी सिंगर कनिका कपूर की मुसीबतें अभी कम नहीं हुई हैं। एसजीपीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद वह 14 दिनों के सेल्फ क्वारेंटाइन में लखनऊ में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही हैं। इधर लखनऊ पुलिस उनका सेल्फ क्वारेंटाइन पीरियड पूरा होने यानी 20 अप्रैल के बाद पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

कनिका कपूर ने कोरोनो वायरस से संक्रमित होने के बावजूद शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया था। उनके खिलाफ 20 मार्च को लापरवाही बरतने के आरोप में कनिका के खिलाफ सरोजनी नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह एफआईआर लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नरेंद्र कुमार अग्रवाल की ओर से दर्ज कराई गई है।

कनिका से पूछे जाएंगे ये सवाल

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पुलिस सवालों की एक सूची बना रही है। पूछताछ के दौरान कनिका को इनके जवाब देने होंगे। यह जांच प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद शुरु होगी, जब कनिका का क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो जाएगा। ये सवाल 9 मार्च को लंदन से उनकी वापसी से संबंधित होंगे। इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी स्कैनिंग हुई या नहीं, अगर हुई तो वह वहां से कैसे निकल गईं। घर आने के बाद उन्हें खांसी, बुखार के लक्षण थे, तो उन्होंने सार्वजनिक समारोहों में क्यों हिस्सा लिया।

कनिका कपूर पर लगे थे गंभीर आरोप

आपको बता दें कि कोरोना वायरस को रोकने के दिशा निर्देशों का पालन न करने और अपनी अपनी बीमारी के लक्षणों को छुपाने सहित कई गंभीर आरोप कनिका कपूर पर लगे थे। कनिका बॉलीवुड की पहली स्टार हैं जोकि इस वायरस से संक्रमित हुईं थी और इसके लिए लखनऊ के पीजी हॉस्पिटल में उनका कई दिनों तक इलाज चला। कनिका के कोरोना के पांच टेस्ट हुए थे जिसमें वे चार टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं।

10 मार्च को लंदन से मुंबई पहुंची थी कनिका

कनिका कपूर देश की पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें कोरोना वायरस  हुआ था। कनिका 10 मार्च को एयर इंडिया  की फ्लाइट से लंदन से मुंबई पहुंची थीं। उसके बाद वह 11 मार्च को लखनऊ आई थीं। उन्होंने लखनऊ और कानपुर समेत अन्‍य जगहों पर न सिर्फ पार्टियों में हिस्‍सा लिया था, बल्कि कई नेताओं और अन्‍य हस्तियों से भी मुलाकात की थी। लेकिन कोरोना के दिशा निर्देशों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति बाहरी देश से आता है तो उसे 14 दिनों के क्वारंटीन पीरियड में रहना होगा लेकिन कनिका ने इन निर्देशों पूरी तरह से नजरअंदाज किया। इसके बाद जब किनका के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर आई तो पूरे भारत में इससे हड़कंप मच गया था।

संजय गांधी पीजीआई में कराया गया था भर्ती

कनिका कपूर की 20 मार्च को कोरोना वायरस की जांच हुई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां डाक्टरों की विशेष टीम उनकी देखभाल कर रही थी।

पांच रिपोर्ट आईं थी पॉजिटिव

कनिका की लगातार पांच रिपोर्टों में वे कोरोनावायरस पॉजिटिव डायग्नोज की गई थीं। इसके बाद शनिवार सिक्थ और रविवार की सेवेंथ रिपोर्ट में वे निगेटिव आई हैं। कनिका देश में इस खतरनाक वायरस के लिए पॉजिटिव टेस्ट होने वाली पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं। इंस्टाग्राम पर एक बयान में, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया, कनिका ने बताया था कि लंदन से लौटने पर उन्हें अपने में फ्लू के लक्षण दिखाई दिए थे। उन्होंने दावा किया कि जब तक उनको पॉजिटिव टेस्ट नहीं किया तब तक वह कोरोनावायरस इन्फेक्शन से अनजान थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad