पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर हाल ही में तैमूर की मम्मी बनी हैं। अब सोहा की बारी है। सोहा ने तीन साल पहले अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की थी। तब से वह फिल्मों से दूर हैं। फुर्सत के दिनों में वह किताब लिख रही हैं। इस किताब में राजघराने के रिश्ते से लेकर फिल्म कलाकार होने तक की यात्रा का लेखा जोखा होगा। सोहा अली खान के फंक्शन में बहुत कम लोग थे फिर भी सभी की निगाहें सैफ और करीना पर लगी हुई थीं। आखिर कहां थे सोहा के भाई-भाभी।
बिना सैफीना, सोहा की गोद भराई
जरी की सिल्क साड़ी, बालों में गजरा, कानों में झुमके के साथ सोहा अली खान अपनी पहली गोद भराई के लिए तैयार थीं। पति कुणाल खेमू के साथ छोटे से फंक्शन में लिए गए फोटो सोहा ने ट्वीट किए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement