Advertisement

स्वाइन फ्लू की चपेट में आई सोनम कपूर की सेहत में सुधार

स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के कारण अस्पताल में भर्ती अभिनेत्री सोनम कपूर की सेहत में अब सुधार हो रहा है।
स्वाइन फ्लू की चपेट में आई सोनम कपूर की सेहत में सुधार

उनतीस वर्षीया अभिनेत्री को सलमान खान अभिनीत प्रेम रतन धन पायो फिल्म की शूटिंग के दौरान स्वाइन फ्लू होने का पता लगा था। उन्हें मुंबई लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सोनम की प्रवक्ता ने एक बयान में कहा,  सोनम को स्वाइन फ्लू हो गया है, लेकिन उनकी स्थिति नियंत्रण में है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ही काम पर लौट पाएंगी।

हम उनके सभी प्रशंसकों और उनके साथ काम करने वालों का उनके प्यार एवं समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं। निर्देशक सूरज बड़जात्या और अभिनेत्री स्वरा भास्कर को फिल्म के सेट पर मास्क पहने देखा गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad