Advertisement

सुशांत का धोनी अवतार

सुशांत सिंह राजपूत में प्रतिभा है यह बात वह साबित भी करना चाहते हैं। एक खिलाड़ी के जीवन पर बन रही फिल्म में वह खूब मेहनत कर रहे हैं।
सुशांत का धोनी अवतार

सबसे सफल कप्तान के रूप में महेन्द्र सिंह धोनी का नाम जाना जाता है। जल्द ही उनके जीवन पर एक फिल्म आने वाली है। फिल्म अगले साल प्रदर्शित होगी। उनका जीवन परदे पर उतारने के लिए सुशांत सिंह राजपूत दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म अगले साल रीलिज होगी। मगर सुशांत का यह धोनी लुक अभी से चर्चा में आ गया है। इस फिल्म के लिए सुशांत ने बाल भी लंबे किए हैं। कैप्टन कूल को पूरी विश्वसनीयता से परदे पर दिखाने के लिए सुशांत ने खास तौर पर वर्क आउट किया है और वह क्रिकेट की बारीकियां भी सीख रहे हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad