Advertisement

तब्बू के जन्मदिन के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री तब्बू का जन्मदिन है। तब्बू का जन्म 4 नवम्बर सन 1970 को हुआ था। तब्बू के...
तब्बू के जन्मदिन के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री तब्बू का जन्मदिन है। तब्बू का जन्म 4 नवम्बर सन 1970 को हुआ था। तब्बू के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

 

 

 

माचिस (1996)

 

पंजाब में फैले आतंकवाद पर आधारित फिल्म है "माचिस"। गुलजार का निर्देशन। विशाल भारद्वाज का संगीत। सुनील सिन्हा, जिमी शेरगिल, ओम पुरी, तब्बू, चंद्रचूड़ सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म बेहद संवेदनशील और भावुक ढंग से बनाईं गई है। 

 

 

 

 

साजन चले ससुराल (1996)

 

निर्देशक डेविड धवन की फिल्म। नदीम श्रवण का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका गोविंदा, तब्बू, करिश्मा कपूर, कादर खान, सतीश कौशिक ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

चांदनी बार (2001)

 

निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म। बार कल्चर और डांस बार गर्ल के जीवन पर आधारित फिल्म। राजू सिंह का संगीत। मुख्य भूमिका तब्बू, अतुल कुलकर्णी, राजपाल यादव ने निभाई। फिल्म बेहद कामयाब रही। 

 

 

 

मकबूल (2003)

 

निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म। गुलजार के गीत और विशाल भारद्वाज का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका तब्बू, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, इरफान खान ने निभाई। फिल्म सफल रही। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad