Advertisement

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, जानें विजेताओं की पूरी सूची

देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार "राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार" के विजेताओं की घोषणा गुरुवार शाम को...
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, जानें विजेताओं की पूरी सूची

देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार "राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार" के विजेताओं की घोषणा गुरुवार शाम को कर दी गई है। यह पुरस्कारों का 69वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है। विजेताओं की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी सूची इस प्रकार है : 

 

बेस्ट फीचर फिल्म - सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स

 बेस्ट एक्टर - अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज) 

बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी) 

बेस्ट डायरेक्शन - निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी

 बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

 बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - पंकज त्रिपाठी (मिमी)

 स्पेशल जूरी अवॉर्ड - शेरशाह 

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन - डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर) 

नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म - द कश्मीर फाइल्स

 बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर - सरदार उधम सिंह 

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - सरदार उधम सिंह

 बेस्ट एडिटिंग - गंगूबाई काठियावाड़ी 

बेस्ट कोरियोग्राफी - आर आर आर 

बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी - सरदार उधम सिंह

 बेस्ट मेल सिंगर - काल भैरव 

 

सभी विजेताओं ने पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रसन्नता जाहिर की। कृति सैनन ने जहां एक तरफ इसे बड़ी उपलब्धि बताया, वहीं पंकज त्रिपाठी ने इस सम्मान को अपने पिता को समर्पित किया, जिनका कुछ दिन पहले निधन हो गया था। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आरआरआर ने भी धूम मचाई। फिल्म से जुड़े संगीतकार एमएम किरवानी ने इसे गौरवशाली पल बताया।नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की ज्यूरी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad