Advertisement

रहमान ने गूगल के सहारे जाना पेले को

ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित संगीतकार ए आर रहमान भले ही संगीत के बारे में सब कुछ जानते हों पर जब उन्हें महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले के बारे में जानकारी जुटाने के लिए गूगल सर्च इंजिन का सहारा लेना पड़ा।
रहमान ने गूगल के सहारे जाना पेले को

रहमान ने ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी के जीवन पर बनी बायोपिक पेले : द बर्थ ऑफ लेजेंड के लिए संगीत दिया है। रहमान ने कहा, फिल्म में संगीत देने के लिए जब मुझ से संपर्क किया गया था तो मैंने सबसे पहले पेले के बारे में जानने के लिए गूगल सर्च किया क्योंकि मेरी जिंदगी केवल संगीत है। पटकथा पढ़ने के बाद ही मैंने जाना कि वह कौन हैं और उनके बारे में कई अद्भुत बातें भी मुझे पता चलीं।

स्लमडॉग मिलियनेयर में संगीत देने वाले रहमान को लगता है कि फिल्म में बैकग्राउंड संगीत देना एकल गीत बनाने की तुलना में आसान है। फुटबॉल के खेल में पेले की विरासत की गाथा बताने वाली इस फिल्म के गीत गींगा का संगीत रहमान ने दिया है।

रहमान ने बताया कि उन्होंने फिल्म के संगीत को ब्राजील के क्षेत्रीय संगीत और अंतरराष्ट्रीय समझ के अनुरूप रखने का प्रयाय किया है। संगीत भले ही भारतीय न लगे लेकिन फिल्म को वह उर्जा जरूर प्रदान करे जिसकी उसे जरूरत है।

फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म में केविन डी पोउला, विसेंट डी ओनोफ्रियो, रॉडिगो सेंटोरो, डीएगो बोनेता और कोलम मेने जैसे सितारे हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad