Advertisement

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद पर बड़ी कार्रवाई, 76 करोड़ की संपति कुर्क

माफिया अतीक अहमद पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी 76 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर...
बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद पर बड़ी कार्रवाई, 76 करोड़ की संपति कुर्क

माफिया अतीक अहमद पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी 76 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। अतीक अहमद की रहिमाबाद अकबरपुर पीपल गांव में प्रॉपर्टी पर कुर्की की कार्यवाही की गई है।

अतीक अहमद को पुलिस ने 76 करोड़ का एक और बड़ा झटका दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने धूमनगंज के शाहा उर्फ पीपल गांव अकबरपुर व पिपरी के रहिमाबाद स्थित उसके कब्जे वाली 12 बीघा जमीन को कुर्क कर ली है। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1)के तहत यह कार्यवाई की गई है।

बुधवार दोपहर करीब दो बजे वर्तमान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह धूमनगंज व पूरामुफ्ती थाने की फोर्स लेकर सबसे पहले शाहा उर्फ पीपलगांव पहुंचे। यहां अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर दर्ज  प्रॉपर्टी को मुनादी करवाने के बाद कुर्क कर दिया। इसके बाद अकबर पूर, रहिमाबाद स्थित अतीक के कब्जे वाले प्रॉपर्टी को कुर्क कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार पिछले 12 दिनों में अतीक अहमद की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। 12 अगस्त को उसकी 24 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को कुर्क किया गया था। इस दौराम आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि अतीक और उसके गैंग के सदस्यों की अवैध संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है। प्रयागराज और कौशाम्बी जिले में मिली अतीक की संपत्तियां ही कुर्क की गई हैं।

पुलिस यूपी के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों में अतीक और उसके परिवारजन की संपत्तियों का पता लगा रही है। पुलिस को शक है कि अतीक ने राजधानी लखनऊ, दिल्ली, मुम्बई, गोवा और अहमदाबाद में प्रॉपर्टी बनाई है। अहमदाबाद जेल जाने के बाद उनके गुर्गों को रहने के लिए करोड़ों का फ्लैट खरीदने की सूचना है। इसका पुलिस सत्यापन कर रही है।

इस बात की संभावना है कि वहां पर अतीक के किसी गुर्गे के नाम से फ्लैट खरीदा गया है। आईजी ने बताया कि किसी भी संपत्ति का पता चलने पर गैंगस्टर एक्ट में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad