Advertisement

बिहार चुनाव: कांग्रेस ने किया 6 कमेटियों का ऐलान, सुरजेवाला को बनाया चुनाव समन्वय समिति का प्रमुख

बिहार चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने 6...
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने किया 6 कमेटियों का ऐलान, सुरजेवाला को बनाया चुनाव समन्वय समिति का प्रमुख

बिहार चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने 6 समितियों का ऐलान किया है। पार्टी ने आरएस सुरजेवाला को चुनाव समन्वय समिति का प्रमुख बनाया है।

गौरतलब है कि इस चुनाव में आरजेडी और वामदलों के साथ तालमेल कर उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आरजेडी 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

 

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने शनिवार (10 अक्टूबर) को बिहार विधानसभा चुवाव 2020 के प्रचार में शामिल होने वाले सदस्यों की एक लिस्ट जारी की थी। ये वो सदस्य हैं जो बिहार चुनाव का प्रचार-प्रसार करेंगे। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और कई अन्य नेता बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे

कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट भेजी गई है, उसमें 30 नेताओं के नाम हैं. इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा, आरएस सुरजेवाला और प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad