Advertisement

बिहार के औरंगाबाद में छठ का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, करीब 50 लोग घायल

बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार तड़के एक घर में भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए।  अधिकारी ने...
बिहार के औरंगाबाद में छठ का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, करीब 50 लोग घायल

बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार तड़के एक घर में भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए।  अधिकारी ने इस खबर की जानकारी दी है।

अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब घर के मालिक अनिल गोस्वामी का परिवार सुबह करीब ढाई बजे छठ पूजा के लिए खाना बना रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया, लेकिन रसोई गैस के सिलेंडर फटने से आग और बढ़ गई।

दरअसल, इसी दौरान आग ने घर के सिलेंडर अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गैस रिसने लगी और आग तेजी से आग भड़क गई। जिसके बाद भगदड़ मच गई। कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की लपटें तेज हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि घायलों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad