Advertisement

कांग्रेस 2024 नहीं 2029 की कर रही है तैयारी, प्रमोद कृष्णम ने कहा- यात्रा राजनीतिक पर्यटन बनकर रह गया है

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा...
कांग्रेस 2024 नहीं 2029 की कर रही है तैयारी, प्रमोद कृष्णम ने कहा- यात्रा राजनीतिक पर्यटन बनकर रह गया है

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये एक "राजनीतिक पर्यटन" बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी "यात्रा" कर रही है जबकि अन्य पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी में कुछ बहुत महान और बुद्धिमान नेता हैं। जहां एक तरफ सभी राजनीतिक पार्टियां 2024 चुनाव के लिए कमर कस रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ पूरी कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म कर रही है; वे यात्रा कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, "दरअसल, हम यह पता लगाएंगे कि 2024 के बाद 2029 का चुनाव कैसे जीता जाए। ऐसा लगता है कि हम 2029 के चुनाव के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। अगर हम 2024 के लिए तैयारी कर रहे होते तो ऐसा नहीं होता।” गौरतलब है कि 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा आज बिहार में प्रवेश कर गई, जिसके एक दिन पहले ही इंडिया ब्लॉक में इसके पूर्व सहयोगी जद (यू) ने विपक्षी दलों से नाता तोड़ लिया और अपने पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया।

बिहार की राजनीति में विभाजन से पहले, कांग्रेस नेता ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। यह उनके फैसलों के कारण है कि इंडिया ब्लॉक, जिसे विपक्ष के लिए "नई उम्मीद" के रूप में देखा जाता था, खतरे में है। उन्होंने कांग्रेस को देशभर में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का सुझाव भी दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad