Advertisement

कोविड 19: मुंबई में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत, वैक्सीन की दोनों डोज ले चुकी थी महिला

महाराष्ट्र के मुंबई में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत की खबर सामने आई है। आश्चर्य की बात है...
कोविड 19: मुंबई में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत, वैक्सीन की दोनों डोज ले चुकी थी महिला

महाराष्ट्र के मुंबई में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत की खबर सामने आई है। आश्चर्य की बात है कि इस नए वैरिएंट से जान गंवाने वाली 63 वर्षीय महिला कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले चुकी थी। महिला 21 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और 1 हफ्ते के अंदर यानी 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला डायबिटीज सहित कई गंभीर बीमारियों की मरीज थी।

मुंबई में कुछ दिनों से डेल्टा प्लस वैरिएंट वाले 7 मरीजों का इलाज चल रहा था। जिसमें ये महिला भी शामिल थी। उनमें जीनोम सिक्वेंसिंग के नजीते 11 अगस्त को आए थे। वहीं उनके संपर्क में आने वाले 2 करीबियों की भी डेल्टा प्लस की पहचान की गई। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। उन्हें हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। इसके साथ ही उन्हें आवश्यकता के अनुसार स्टेरॉयड और रेमडेसिविर भी दिया जा रहा था।

मुंबई में महिला की मौत के बाद अब महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। बता दें कि पिछले महीने रत्नागिरी की एक 80 साल की महिला डेल्टा प्लस वैरिएंट से मरने वाली राज्य की पहली कोविड रोगी बनी थी।

इस नए वैरिएंट से दो मरीजों की मौत के बाद अब महाराष्ट्र में कोविड-19 डेल्टा प्लस वैरिएंट चिंता का कारण बनता जा रहा है। मुंबई में इस वैरिएंट के 7 नए मरीजों के बाद कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के कुल 65 मरीज हैं। वहीं दूसरी ओर राज्यों में वैक्सीन की कमी की खबरें भी सामने आ रही है। लोग सरकारी सेंटरों में वैक्सीनेशन न होने से नाराज होकर लौट रहे हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad