Advertisement

बिहार-बंगाल सीमा पर हादसा- महानंदा में पलटी नाव, तीन शव बरामद, 20 से अधिक लोग लापता

बिहार-पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। करीब 80 यात्रियों से भरी...
बिहार-बंगाल सीमा पर हादसा- महानंदा में पलटी नाव, तीन शव बरामद, 20 से अधिक लोग लापता

बिहार-पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। करीब 80 यात्रियों से भरी ओवरलोड नाव महानंदा नदी में पलट गई। इस दुर्घटना में मारे गए पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि, 28 लोगों को बचाया जा चुका है। करीब 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में भी कई बिहार के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण महानंदा नदी का जलस्तर अधिक होना और नाव पर सीमा से अधिक लोगों के बैठे होने के कारण नाविक का नाव पर से नियंत्रण खो देने की वजह है।  

अब तक पांच शव बरामद

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मालदा के इटहरी थाना क्षेत्र स्थित मुकुंदोपुर में गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे महानंदा नदी में नाव हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि, 40 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा बल (NDRF) की टीम ने अभी तक 28 लोगों को डूबने से बचा लिया है। शेष की तलाश जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

नाव में 40 यात्रियों की क्षमता थी लेकिन यह संख्या दोगुनी थी- पुलिस

 

बारसोई के पुलिस उप अधीक्षक पंकज कुमार ने इस हादसे के बारे में कहा कि घटना बिहार-बंगाल सीमा पर गुरुवार रात करीब 8.15 बजे जगन्नाथपुर घाट के करीब हुई जब वाजिदपुर गांव के निवासी आस-पास के रामपुर हाट बाजार में खरीदारी करके लौट रहे थे, जो नदी के उस पार स्थित है।

 

उन्होंने बताया कि यह हादसा ओवरलोडिंग का मामला प्रतीत होता है। नाव में 40 यात्रियों की क्षमता थी लेकिन हादसे के दौरान यह संख्या दोगुनी थी। अब तक तीन अज्ञात शव बरामद किए गए हैं। इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति, एक महिला और एक बच्चा है।  

नौका रेस देखकर लौट रहे थे लोग

महानंदा नदी उत्तर दिनाजपुर और मालदा जिलों के मध्य से गुजरती है। नदी में हर साल नौका रेस होती है। इस साल भी रेस का आयोजन किया गया था, जिसे देखकर घर लौट रहे लोगों की नाव नदी में पलट गई।

लापता लोगों की तलाश में जुटे गोताखोर

गुलंदरपुर ग्राम पंचायत-2 के प्रधान आफतरूल इमाम ने बताया कि अभी तक नदी से तीन शव निकाले गए हैं। उत्तर दिनाजपुर व मालदा जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

नाव में बिहार के भी कुछ लोग थे सवार

नाव पश्चिम बंगाल के जगन्नाथपुर घाट से कटिहार के लिए खुली थी। नौका पर सवार अधिकांश लोग पश्चिम बंगाल के थे। हालांकि, उसमें बिहार के भी कुछ लोग सवार थे। बंगाल प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार कटिहार के आबादपुर थाना क्षेत्र स्थित नलसर के निवासी बेगां (70) की मौत डूबने से हो गई। बिहार में अवादपुरपुर थाना पुलिस और बारसोई के अनुमंडल पदाधिकारी पवन मंडल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad