Advertisement

77वां स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने 10वीं बार लाल क़िले पर फहराया तिरंगा, मनमोहन सिंह की बराबरी की, सूची देखें

आज 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरा के...
77वां स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने 10वीं बार लाल क़िले पर फहराया तिरंगा, मनमोहन सिंह की बराबरी की, सूची देखें

आज 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरा के अनुसार लाल क़िले पर सुबह 7.30 बजे झंडारोहण किया। इस दौरान सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियां प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देती हैं।

परंपरा के मुताबिक लाल क़िले पर प्रधानमंत्री का भाषण, राष्ट्रगान होता है और 21 तोपों की सलामी दी जाती है। समारोह के अंत में तिरंगे वाले गुब्बारे आसमान में छोड़े जाते हैं। बता दें कि सबसे पहली बार 15 अगस्त, 1947 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल क़िले पर तिरंगा झंडा फहराया था।

इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वीं बार लाल किले से ध्वजारोहण किया। विदित हो कि 10 सालों से इस परंपरा को निभाने के मामले में पीएम मोदी चौथे प्रधानमंत्री बन गए हैं। सबसे अधिक बार जवाहरलाल नेहरू ने लाल क़िले पर तिरंगा फहराया है।

~ जवाहर लाल नेहरू

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को पहली बार लाल किले पर झंडा फहराया था। इसके बाद उन्होंने 27 मई, 1964 तक करीब 18 साल तक अपने कार्यकाल के दौरान 17 बार स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया।

~ इंदिरा गांधी

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। इंदिरा गांधी ने कुल 16 बार लाल क़िले पर ध्वजारोहण किया है। बता दें कि बतौर प्रधानमंत्री, उनका कार्यकाल जनवरी 1966 से मार्च, 1977 तक रहा था। इसके बाद वह एक बार फिर 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 तक प्रधानमंत्री रहीं।

~ मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह 22 मई, 2004 से 26, 2014 तक 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 10 बार लाल क़िले पर तिरंगा झंडा फहराया था।

~ नरेंद्र मोदी

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल भी लाल क़िले पर तिरंगा फहराकर लगातार 10वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहरा दिया है। उन्होंने आज लाल क़िले से देश के नाम संदेश दिया। गौरतलब है कि मोदी 2014 में पहली बार पीएम बने थे। इसके बाद 2019 में वह दोबारा प्रधानमंत्री बने। इस साल अपने संबोधन में उन्होंने अगले साल फिर लाल क़िले पर आने की बात कही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad