Advertisement

बिहार: नीतीश ने राजद के 3 मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल, चंद्र शेखर को शिक्षा से धोना पड़ा हाथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार रात अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया, जिसमें उनके सहयोगी...
बिहार: नीतीश ने राजद के 3 मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल, चंद्र शेखर को शिक्षा से धोना पड़ा हाथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार रात अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया, जिसमें उनके सहयोगी राजद के तीन मंत्रियों के विभाग बदल दिये गये। अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहने वाले शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर को गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया है।

एक अधिसूचना के अनुसार, गन्ना उद्योग और राजस्व एवं भूमि संसाधन विभाग संभालने वाले आलोक मेहता को राज्य का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया। राजस्व और भूमि संसाधन विभाग ललित कुमार यादव को सौंपा गया, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग की अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ जारी रहेंगे।

विभिन्न मुद्दों पर विवादास्पद बयान देने के अलावा, कथित तौर पर चंद्र शेखर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पाठक के साथ झगड़े में भी शामिल थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad