Advertisement

जब भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए नहीं बने

अपने विवादित बोल के चलते चर्चा में रहने वाली भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने...
जब भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए नहीं बने

अपने विवादित बोल के चलते चर्चा में रहने वाली भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने फिर ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद हो सकता है। उन्होंने मध्य प्रदेश के सीहोर में कहा, 'हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं। आपका शौचालय साफ करवाने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वह काम हम ईमानदारी से करेंगे।'

विवादों से पुराना नाता

मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर पूरे लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान अपने विवादित बोल के चलते चर्चा में रहीं। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर से लेकर, 26/11 हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे और नाथूराम गोडसे तक पर विवादित बयान दिए। चुनाव के दौरान गोडसे को लेकर दिए गए बयान के चलते पीएम मोदी ने कहा था कि मैं उन्हें (प्रज्ञा ठाकुर) कभी मन से माफ नहीं कर पाऊंगा।

यही नहीं जब उन्होंने लोकसभा में सासंद के तौर शपथ लिया तो भी काफी विवाद हुआ था। शपथ लेते वक्त साध्वी प्रज्ञा ने संस्कृत में शपथ लेते वक्त अपने गुरू का नाम लिया। इसी बीच विपक्ष के कुछ सांसदों ने हंगामा शुरु कर दिया था। दो बार खलल के बाद, प्रज्ञा ठाकुर ने तीसरे प्रयास में अपना शपथ पूरा किया था।

दिग्विजय सिंह को हराया

लोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह को हराया था। साध्वी प्रज्ञा 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।

देखें वीडियो-


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad