Advertisement

कोरोना वायरस से भारत में 25 लोगों की मौत, जानिए किस राज्य में कितने मरीज

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटे में देश में...
कोरोना वायरस से भारत में 25 लोगों की मौत, जानिए किस राज्य में कितने मरीज

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 149 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में संक्रमितों की संख्या 800 को पार कर गई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 9.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 775 सक्रिय मामले हैं। वहीं 78 लोग अस्पताल में इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। देश में कोराना से मरने वालों का आंकड़ा 25 तक जा पहुंचा है।

देश में 25 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

देश में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद गुजरात में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कर्नाटक और मध्य प्रदेश में 2-2 लोगों की मौत हो चुकी है।दिल्ली, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है।

27 राज्यों में कोरोना का कहर

कोरोना वायरस का कहर देश के 27 राज्यों तक पहुंच चुका है। 27 राज्यों में अब तक कुल 873 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 826 मरीज भारत के हैं तो 47 मरीज विदेशी हैं। वहीं 78 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

यहां देखें राज्यवार लिस्ट

 

राज्य

कुल मामले

मौत

महाराष्ट्र

180

पांच

केरल

174

एक

कर्नाटक

55

दो

तेलंगाना

48

शून्य

राजस्थान

48

शून्य

उत्तर प्रदेश

45

एक

गुजरात

45

तीन

दिल्ली

39

एक

पंजाब

38

एक

तमिलनाडु

38

दो

हरियाणा

33

शून्य

मध्य प्रदेश

30

दो

जम्मू-कश्मीर

18

एक

पश्चिम बंगाल

15

एक

आंध्र प्रदेश

14

शून्य

लद्दाख

13

शून्य

बिहार

09

एक

चंडीगढ़

07

शून्य

छत्तीसगढ़

06

शून्य

उत्तराखंड

04

शून्य

हिमाचल प्रदेश

03

एक

गोवा

03

शून्य

ओडिशा

03

शून्य

मणिपुर

01

शून्य

मिजोरम

01

शून्य

पुडुचेरी

01

शून्य

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad