Advertisement

भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली HC ने दो जजों को किया सस्पेंड

दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को यानी आज दिल्ली की एक लोवर कोर्ट के दो जजों को भ्रष्टाचार के आरोप में...
भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली HC ने दो जजों को किया सस्पेंड

दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को यानी आज दिल्ली की एक लोवर कोर्ट के दो जजों को भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर केस से जुड़े आरोपी से पैसे लेने का आरोप है। द्वारका कोर्ट में तैनात एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज(एडीजे) जितेंद्र मिश्रा और दूसरे स्पेशल जज इलेक्ट्रिसिटी नवीन अरोड़ा हैं।

जितेंद्र मिश्रा पर आरोप है कि वो फिक्सड डिपॉजिट के प्री-मैच्योर रिलीज के लिए दस फीसदी रिश्वत मांग रहे थे। वहीं, स्पेशल जज इलेक्ट्रिसिटी नवीन अरोड़ा पर आरोप है कि उनकी विदेश यात्रा किसी तीसरे पक्ष ने प्रायोजित की। दोनों मामले की जांच पूरी होने तक सस्पेंड रहेंगे।

दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष दोनों मामलों के सबूत पेश किए जा चुके हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के इन आरोपों को गंभीरता से लेकर आर्थिक लाभ उठाने और पैसे लेने वाले दोनों जजों को सस्पेंड कर दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad