Advertisement

भाई के अंतिम संस्कार के लिए कुलदीप सेंगर को मिला 72 घंटे का पेरोल

उन्नाव गैंगरेप कांड में आरोपी मनोज सिंह की मौत दिल्ली में हो गई थी। भाई के अंतिम संस्कार के लिए आरोपी...
भाई के अंतिम संस्कार के लिए कुलदीप सेंगर को मिला 72 घंटे का पेरोल

उन्नाव गैंगरेप कांड में आरोपी मनोज सिंह की मौत दिल्ली में हो गई थी। भाई के अंतिम संस्कार के लिए आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर और दूसरे आरोपी भाई अतुल सिंह को 72 घंटे का पेरोल दिया गया है। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मनोज सिंह का उन्नाव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

माखी दुष्कर्म कांड के मामले में विधायक कुलदीप सिंह के भाई मनोज सिंह करीब डेढ़ वर्ष से जेल में बंद था और दिल्ली में रविवार को उसका निधन हो गया था। मनोज सिंह पर उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के रायबरेली में हुए संदिग्ध हादसे का भी आरोप था। मनोज की मौत के बाद देर रात शव उन्नाव जिले के माखी गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। दीपावली के त्योहार पर गांव में सन्नाटा छा गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे विधायक

सोमवार की सुबह परियर घाट पर गंगा किनारे अंतिम संस्कार के लिए शव पहुंचने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई भी पहुंचे। भारी फोर्स और अफसरों की मौजूदगी के बीच अंतिम संस्कार किया गया। एसपी उन्नाव के पीआरओ ने आउटलुक को बताया कि विधायक कुलदीप सेंगर को पेरोल पर उन्नाव लाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

गैंगरेप कांड में चौथी मौत

उन्नाव गैंगरेप कांड में सबसे पहले पीड़िता के पिता की मौत हुई थी। इसके बाद रायबरेली सड़क हादसे में पीड़िता के चाची और मौसी की मौत हुई थी। अब कुलदीप सिंह सेंगर के भाई की मौत दिल्ली में हो गई है।

दो साल पहले उन्नाव के माखी गांव की रहने वाली युवती ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उनके भाईयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 9 अप्रैल 2018 को उन्नाव में पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत हो गई थी। परिजनों ने उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad