Advertisement

अब इस वेब पोर्टल पर मिलेगी महिलाओं से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने मंगलवार को एक वेब पोर्टल की शुरुआत की। एनएआरआई...
अब इस वेब पोर्टल पर मिलेगी महिलाओं से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने मंगलवार को एक वेब पोर्टल की शुरुआत की। एनएआरआई (नारी) नाम के इस पोर्टल पर महिलाओं से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।

मेनका गांधी ने आज संवाददाताओं को बताया कि यूजर www.nari.nic.in  पर लॉगइन करके केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकते हैं। ‘नारी’ पोर्टल पर महिलाओं के लिए अभी 350 योजनाओं का जिक्र है और इसे समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।

इन योजनाओं को सात विभिन्न श्रेणियों जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवासन एवं आश्रय, हिंसा रोकथाम और सामाजिक सहायता में विभाजित किया गया है।

बता दें कि मेनका गांधी ने ई-संवाद नाम के गैर सरकारी संगठन के लिये एक वेबसाइट की भी शुरुआत की। इस इंटरेक्टिव पोर्टल से गैर सरकारी संगठनों को मंत्रालय से संपर्क करने तथा अपने फीडबैक, सुझाव, शिकायतें और दूसरी बातें साझा करने में मदद मिलेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad