Advertisement

दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, रविवार को हल्की बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री...
दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, रविवार को हल्की बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

आईएमडी ने कहा कि शनिवार की सुबह, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, साथ ही कुछ अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रहा। आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार, पालम क्षेत्र में सुबह 5.30 बजे 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

शनिवार सुबह 8.30 बजे दिल्ली हवाईअड्डों पर घने कोहरे की कोई खबर नहीं है। पालम मौसम स्टेशन ने दृश्यता 800 मीटर और सफदरजंग ने 1,500 मीटर बताई। मौसम बुलेटिन के अनुसार आर्द्रता 95 प्रतिशत से 51 प्रतिशत के बीच रही। कहा गया है कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 6 बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 193 की रीडिंग के साथ 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई। शुक्रवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 178 की रीडिंग के साथ 'मध्यम' श्रेणी में था।

शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad