Advertisement

राष्ट्रवाद पर लिखते हों तो संघ की बैठक में स्वागत है

कानपुर में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक में हर दिन अलग-अलग मुद्दों पर चिंतन हो रहा है। उत्तर प्रदेश चुनाव के अलावा कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर संघ काम कर रहा है।
राष्ट्रवाद पर लिखते हों तो संघ की बैठक में स्वागत है

उत्तर प्रदेश के चुनाव के मद्देनजर कल प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ लंबी चर्चा की। माना जा रहा है कि बंसल ने टिकट बंटवारे से लेकर रणनीति का ब्लू प्रिंट से उन्हें अवगत कराया है।

इसके अलावा कानपुर में तय किया गया है कि आगामी सितंबर में 24-25 तारीख को लखनऊ में राष्ट्रवाद पर लिखने वाले स्तंभकारों का एक सम्मेलन किया जाएगा। संघ ऐसे लोगों को खोज रहा है जो राष्ट्रवाद पर लेख और स्तंभ लिखते हों। दो दिन के इस सम्मेलन में पूरे देश से 35 लेखकों के हिस्सा लेने की संभावना है। इस सम्मेलन में आज के दौर में किस तरह से अपना पक्ष मीडिया में रखा जाए इस पर चर्चा की संभावना है।

इन्हीं दो दिनों में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन केरल के कालीकट में होगा। 24 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन है और यह उनका जन्मशती वर्ष भी है। दीनदयाल उपाध्याय ने कालीकट से ही अपनी राजनैतिक यात्रा शुरू की थी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad