Advertisement

राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया उम्मीदवार, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने किया ऐलान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी...
राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया उम्मीदवार, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने किया ऐलान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की संसंदीय बोर्ड की बैठक के बाद इसका एलान किया। मुर्मू झारखंड की राज्‍यपाल रह चुकी हैं। मुर्मू 25 जून को अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं।

विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। विपक्षी उम्मीदवार के रूप में सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद 18 जुलाई को मतदान होना अब तय माना जा रहा है। राज्‍यों और केंद्र में जिस तरह की स्थितियां हैं, उससे एनडीए के उम्‍मीदवार का राष्‍ट्रपति बनाना तकरीबन तय है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करते समय कहा कि इस बार एक महिला राष्ट्रपति को मौका मिलना चाहिए। देश को पहली बार आदिवासी समुदाय से एक राष्ट्रपति देने की तैयारी है।

द्रौपदी मुर्मू पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए भाजपा की पसंद पर पीएम मोदी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि वह एक महान राष्ट्रपति होंगी।"  बता दें कि नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 29 जून है। चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad